आज का दैनिक राशिफल 02/05/2024

मेष – आज कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। आज कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी।

वृष – आज का दिन उत्तम है। रिश्तों में निकटता आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। आज कार्य बनेंगे।

मिथुन – व्यावसायिक जीवन में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। धन हानि से बचें। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए अच्छा समय है।

कर्क – स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह – मन अशांत रह सकता है। रचनात्मक कार्य में प्रगति होगी। परिवार के सदस्यों में किसी बीमारी के कारण मन तनाव में रहेगा।

कन्या – आज आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आज धैर्य से चलेंगे तो लाभ अवश्य होगा।

तुला – आज रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों के सहयोग से लेखन या बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

वृश्चिक – आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर के सदस्यों के सेहत का ध्यान रखें।

धनु – आज पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार और नौकरी में सम्मान की वृद्धि होगी। गाड़ी धीमे चलाएं।

मकर – स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विरोधी परास्त होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। व्यापार के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग बनेंगे।

कुम्भ – गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। मित्र के सहयोग से मन में प्रसन्नता होगी।

मीन – आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अगर आप शोध के खाने में जाना चाहते हैं तो आज का दिन सर्वश्रेष्ठ है।

-: अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :-
Ratnakar Jyotish Sansthan
Flat No 102, Vigyan Khand,
Gomati Nagar, Near Rajat Petrol Pump
Lucknow 226010 Uttar Pardesh.
+91 70525 89999
info@rjyotishi.com
Download Android App
सम्पर्क सूत्र

Leave A Comment