आज का राशिफल 05 अप्रैल 2024

मेष – राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगो की पदोन्नति होगी। रोजगार की तलाश पूरी होगी।

वृष – आज कार्यक्षेत्र में संघर्ष बढ़ सकता है। आज अपने कार्य को ईमानदारी पूर्वक करते रहें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

मिथुन – आज व्यापारिक साझेदारी लाभकारी सिद्ध होगी। नवीन उद्योग अथवा व्यापार शुरू करने की योजना सफल होगी।

कर्क – व्यापार में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। आज कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। माता जी उपहार मिल सकता है।

सिंह – आज महत्वपूर्ण कार्यों में अनावश्यक विलंब होने के योग बनेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न ले।

कन्या – आज नौकरी की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है। आज नौकरी में स्थान परिवर्तन होने के संकेत मिलेंगे। धन लाभ होगा।

तुला – व्यापार में अकारण कोई विघ्न उत्पन्न हो सकता है। किसी कार्य वश आपको बाहर जाना पड़ सकता है, इससे व्यापार प्रभावित होगा।

वृश्चिक – आज राजनीतिक प्रभाव बढ़ सकता है। आज कोर्ट कचहरी के मामले में जल्दबाजी न करें। सूझबूझ से काम लें।

धनु – कार्यक्षेत्र में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। अपनी कार्य क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। राजनीति में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी।

मकर – आज के दिन अच्छा है । नौकरी से लाभ मिलेगा। परिवार में शांति रहेगी। जल में पीला हल्दी डालकर सूर्य को जल दे।

कुम्भ – आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

मीन – आज मनचाहा पद मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में सुधार होने के योग हैं। पहले से चली आ रही परेशानियां कम होंगी।

-: अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :-
Ratnakar Jyotish Sansthan
Flat No 102, Vigyan Khand,
Gomati Nagar, Near Rajat Petrol Pump
Lucknow 226010 Uttar Pardesh.
+91 70525 89999
info@rjyotishi.com
Download Android App
सम्पर्क सूत्र

Leave A Comment