आज का राशिफल 24 मार्च 2024

मेष – आज कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपस में लड़कर खुद का नुकसान करेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है।

वृष – आज कार्यक्षेत्र में नए प्रयोगों से लाभ मिल सकता है। पुराने मित्रों से मुलाक़ात संभव है। व्यापार से धन लाभ का योग है।

मिथुन – पुराने धन निवेश से बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। किसी को दिया हुआ उधार धन वापस मिल सकता है।

कर्क – आज का दिन कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आज उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा।

सिंह – लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे है। व्यापार में आय बढ़ने से ख़ुशी मिलेगी। परिवार में चल रही अनबन दूर हो सकती है।

कन्या – परिजनों की सलाह से कुछ अच्छा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ रहने से सिरदर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

तुला – जीवनसाथी की तरफ से कुछ शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी काम के बीच में रोड़ा अटका सकते है।

वृश्चिक – आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति के लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में आय के नए स्रोत मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी।

धनु – आज व्यापार में आज उम्मीद से अधिक आर्थिक लाभ होने की संभावना है।धन उधार लेने की योजना सफल हो सकती है।

मकर – आज का दिन जल्दबाजी में काम करने से बचें, अन्यथा नुकसान संभव है। आज बेवजह के खर्चे हो सकते है।

कुम्भ – सरकारी योजना में धन लगाने से आर्थिक लाभ अच्छा मिल सकता है। आज कार्यक्षेत्र में अधिक जिम्मेदारियों को पूरा करना हो सकता है।

मीन – कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। संतान से कहासुनी हो सकती है। आज अपने खुद का विशेष ध्यान रखें।

-: अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :-
Ratnakar Jyotish Sansthan
Flat No 102, Vigyan Khand,
Gomati Nagar, Near Rajat Petrol Pump
Lucknow 226010 Uttar Pardesh.
+91 70525 89999
info@rjyotishi.com
Download Android App
सम्पर्क सूत्र

Leave A Comment