Project Description

Scorpio (23 Oct – 21 Nov) – वृश्चिक राशि

वृश्चिक:- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

वृश्चिक राशिफल 2021 के अनुसार, शनि देव आपके तीसरे भाव में साल भर विराजमान रहेंगे। साथ ही राहु-केतु भी वर्ष भर आपके क्रमशः सप्तम और प्रथम भाव को प्रभावित करेंगे। इसके साथ ही मंगल, शुक्र, बुध, गुरु बृहस्पति और सूर्य देव भी आपको वर्ष 2021 में अलग-अलग तरीके से प्रभावित करते नजर आएँगे।

इसके चलते करियर में आपको बहुत सी चुनौतियों से दो-चार होना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी होगी। साथ ही व्यापार कर रहे जातकों को, किसी यात्रा से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन अचानक से ख़र्चों बढ़ने से आपको परेशानी हो सकती है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। ऐसे में अपनी मेहनत जारी रखें।

राशिफल 2021 का इशारा यही है कि इस साल आपको पारिवारिक सुख मिलेगा। वहीं विवाहित जातकों को जीवनसाथी के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आपका संतान पक्ष अच्छा रहेगा, और उनके साथ रिश्ते बेहतर होंगे। प्रेम में पड़े जातकों को एक दूसरे पर अधिक विश्वास दिखाने की जरूरत होगी, अन्यथा रिश्ता टूट सकता है। आपके स्वास्थ्य को देखें तो, इस साल आपको अचानक से कोई रोग विशेष परेशानी दे सकता है।

-: अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :-
Ratnakar Jyotish Sansthan
Flat No 102, Vigyan Khand,
Gomati Nagar, Near Rajat Petrol Pump
Lucknow 226010 Uttar Pardesh.
+91 70525 89999
info@rjyotishi.com
Download Android App
सम्पर्क सूत्र