Project Description

Capricorn (22 Dec – 19 Jan) – मकर राशि

मकर:- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

मकर राशिफल 2021 के अनुसार, आपके राशि स्वामी शनि आपकी ही राशि में इस पूरे वर्ष विराजमान होंगे। साथ ही गुरु बृहस्पति भी शुरुआत में आपकी ही राशि में विराजमान होते हुए, शनि के साथ युति बनाएँगे और फिर आपके द्वितीय भाव में प्रस्थान कर जाएंगे। वहीं राहु आपके पंचम भाव में और केतु आपके एकादश भाव में गोचर करेंगे। इस वर्ष मंगल आपके चतुर्थ भाव से होते हुए, आपके अलग-अलग भावों को प्रभावित करेगा। वहीं जनवरी के अंत में शुक्र देव भी गोचर करते हुए आपकी ही राशि में विराजमान हो जाएंगे।

ऐसे में ग्रहों की इस स्थिति के चलते आपको अपने करियर में, इस वर्ष अपनी मेहनत के अनुसार अच्छे फल प्राप्त होंगे। व्यापारियों के लिए भी यह साल विशेष शुभ रहने वाला है। आर्थिक जीवन में शुरुआती कुछ महीनों में परेशानी आएँगी, लेकिन बाद में धन की आवाजाही आपकी आर्थिक तंगी को दूर करेगी। विद्यार्थियों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी, जिससे उन्हें अपने सभी विषय को समझने में मदद मिलेगी।

वर्ष 2021 में पारिवारिक जीवन में माता को स्वास्थ्य कष्ट दिखा रहा है। इस दौरान घर में खुशी का अभाव नजर आएगा। विवाहित जातकों की अगर बात करें तो, आपको अपने दांपत्य जीवन में नीरसता महसूस होगी। हालांकि बाद में जीवन साथी के साथ घूमने जाने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेमी जातकों को अपने जीवन में सौगात मिलने के योग बनेंगे। साथ ही स्वास्थ्य के लिहाज से भी, यह वर्ष आपके लिए अच्छा ही रहने वाला है।

-: अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :-
Ratnakar Jyotish Sansthan
Flat No 102, Vigyan Khand,
Gomati Nagar, Near Rajat Petrol Pump
Lucknow 226010 Uttar Pardesh.
+91 70525 89999
info@rjyotishi.com
Download Android App
सम्पर्क सूत्र