आज का राशिफल 30 जून 2025

मेष – आज आपका आत्मविश्वास उम्दा रहेगा। नई योजनाओं में सुधार करना संभव है, लेकिन ख़र्चों पर काबू रखें। दोस्तों से मिलने का मन बनेगा।

वृषभ – आज कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी, लेकिन समय प्रबंधन से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य मासिक चक्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। धैर्य से कार्य करें।

मिथुन – आज आपकी रचनात्मकता चरम पर होगी। कला-क्षेत्र या सोशल मीडिया में कुछ नया शुरू कर सकते हैं। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा।

कर्क – परिवार के साथ समय बिताएं। अति-व्यस्तता के बीच घरेलू संतुलन जरूरी है। निवेश के मौके मिल सकते हैं, लेकिन जल्दी निर्णय टालें।

सिंह – कार्य में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। दबाव को स्वास्थ्य पर हावी न होने दें। योग या ध्यान मददगार रहेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी।

कन्या – आज घर-परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियाँ आज थपे कुछ हो सकती हैं। चिंता करने की बजाय प्राथमिकता तय करें। सहयोग मिलेगा।

तुला – आज आत्मविश्वास रहेगा लेकिन किसी पर भरोसा करने में सतर्क रहें। यात्रा का योग बन रहा है।लंबी दूरी की योजना बन सकती है।

वृश्चिक – आज वित्तीय लाभ की स्थिति बनी हुई है। पुराने निवेशों से मुनाफा मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ समय अच्छा बीतेगा।

धनु – आज आपकी ऊर्जा अधिक रहेगी। नए कौशल सीखना लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।

मकर – आज मानसिक संतुलन बनाए रखें। तनाव के चलते नींद प्रभावित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी लेकिन सुधार की गुंजाइश है।

कुंभ – आज सामाजिक दायरे मजबूत होंगे। समूह कार्यों में हिस्सा लें। आपकी भूमिका सराही जाएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन – आज आपका ध्यान और आध्यात्मिक यात्रा की ओर जाएगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

-: अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :-
Ratnakar Jyotish Sansthan
Flat No 102, Vigyan Khand,
Gomati Nagar, Near Rajat Petrol Pump
Lucknow 226010 Uttar Pardesh.
+91 70525 89999
info@rjyotishi.com
Download Android App
सम्पर्क सूत्र

Leave A Comment