आज का राशिफल 16 जुलाई 2026
मेष – आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
वृषभ – आज धन लाभ के अच्छे संकेत हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन – आज बुद्धिमत्ता से लिए गए निर्णय लाभ देंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। यात्रा के योग बन सकते हैं।
कर्क – आज भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
सिंह – आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। मित्रों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
कन्या – आज कार्य में व्यस्तता रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला – आज नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। निवेश सोच-समझकर करें।
वृश्चिक – आज भूमि, भवन या वाहन संबंधी कार्यों में सफलता मिल सकती है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। वाणी पर संयम रखें।
धनु – आज भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में उन्नति और व्यापार में लाभ के योग हैं।
मकर – आज अनावश्यक विवादों से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी।
कुंभ – आज दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आज साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
मीन – आज शत्रुओं पर विजय मिलेगी। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा।
आज का उपाय:-
भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा करें। पीली वस्तु (चना दाल, हल्दी या केला) का दान करें तथा “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र की 108 बार जप करें।