आज का राशिफल 1 जनवरी 2026 दिन गुरुवार
नववर्ष का पहला दिन — नई शुरुआत,नए संकल्प के साथ
🌹🌹जय माँ विंध्यवासिनी🌹🌹

मेष – आज ऊर्जा और उत्साह रहेगा। नए काम की शुरुआत शुभ है। वाणी पर संयम रखें। सूर्य भगवान को जल अर्पित करें लाल रोली, लाल फूल डालकर।
।। ॐ घृणि सूर्याय नमः।।

वृषभ- आज धन और परिवार के मामलों में स्थिरता आएगी। सोच-समझकर निर्णय लें। माता लक्ष्मी की पूजा करें, घी का दीपक जलाएं और परिवार जनों को खुश रखें।

मिथुन – आज संचार और संपर्क से लाभ। छोटी यात्रा या नई योजना बन सकती है। हर निर्णय ले सकते हैं और आपके पक्ष में रहेगा। गणेश भगवान को लड्डू प्रसाद चढ़ाएं।

कर्क – आज का दिन बहुत अच्छा हैं। आज कामकाज में जिम्मेदारी बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करें जौ डालकर।

सिंह – आज का दिन उत्तम हैं।आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेतृत्व के अवसर मिल सकते हैं। अहंकार से बचें। सूर्य को जल अर्पित करें लाल फूल डालकर।

कन्या – आज का दिन अच्छा हैं।योजना बनाकर काम करें। स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान दें। भगवान गणेश की पूजा अर्चना करें और दर्शन भी करें।

तुला – आज साझेदारी और संबंधों में संतुलन रहेगा। नए प्रस्ताव आ सकते हैं। मां दुर्गा का दर्शन कर पूजा करें।

वृश्चिक – आज धैर्य से काम लें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, पर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु – आज भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा, यात्रा और करियर में शुभ संकेत मिलने का योग हैं। लक्ष्मी नारायण का दर्शन करें।

मकर – आज कार्यस्थल पर मेहनत रंग लाएगी। वरिष्ठों का सहयोग एवं आशीर्वाद मिलेगा। पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें।

कुंभ – आज नवीन विचार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। ईश्वर की कृपा आपके ऊपर बनेगी। हनुमान जी का दर्शन करें।

मीन – आज भावनाओं में बहने से बचें। ध्यान और संयम से दिन अच्छा रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करें।

-: अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :-
Ratnakar Jyotish Sansthan
Flat No 102, Vigyan Khand,
Gomati Nagar, Near Rajat Petrol Pump
Lucknow 226010 Uttar Pardesh.
+91 70525 89999
info@rjyotishi.com
Download Android App
सम्पर्क सूत्र

Leave A Comment