कुंडली में बलहीन चंद्रमा जन्म देता है अनेक बीमारियों को!
19 जुलाई 2020 पंडित रत्नाकर तिवारी

ज्योतिष शास्त्र व धर्म ग्रंथों के अनुसार हर इंसान किसी न किसी रोग से ग्रसित रहता है और उसी के डर से अपने सभी भौतिक सुखों को छीण कर देता है। साथ ही देश-दुनिया में फैले कोरोना वायरस की वजह से भी लोगों में एक तरह का डर बैठा हुआ है। अपने स्वास्थ्य को लेकर हर व्यक्ति आज बेहद गंभीर है। तो चलिए इस संकट के समय में ज्योतिष की मदद से, आपको बताते हैं कि कुंडली में मन का कारक कहे जाने वाले ग्रह चंद्रमा के अशुभ प्रभाव के योग से होने वाली छोटी या बड़ी से बड़ी बीमारियों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। अपने जीवन पर ग्रह चंद्रमा के प्रभाव के बारे में हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से विस्तार से जानने के लिए सम्पर्क करें ।

तेजो द्वयस्य युगपद व्यसनोदयाभ्याम लोको नियम्यदिव आत्म दशांतरेषु.”

मानव जीवन में ज्योतिष शास्त्र का बहुत बड़ा महत्व है इस मानव जगत में हर व्यक्ति चाहता है की जीवन में हर प्रकार से मेरा समय खुशियों से भरा रहे और सुखी जीवन यापन करता रहूँ, परन्तु ज्योतिषीय ग्रह गणित द्वारा अशुभ ग्रहों की चाल ऐसा कहाँ सुख होने देती है। कहीं न कहीं अपना अशुभ प्रभाव जातक के उपर बनाये रखती और जातक को अनेक बीमारियों से ग्रसित कर के रखती है। बीमार होने के कई कारण होते हैं, जैसे अनियमित दिनचर्या, और जीवन शैली आदि।

यदि यह लंबे समय तक ठीक नहीं है, तो यकीन मानिये आप जल्दी ही किसी गंभीर या फिर लाईलाज बीमारी का शिकार हो जाएंगे। लेकिन कई बार न तो बीमारी डॉक्टरी के समझ आती है और न ही व्यक्ति खुद समझ पाता कि यह मेरे साथ क्या हो रहा है और व्यक्ति लाखों रुपये अपने इलाज पर खर्च कर देता है। बीमार की एक वजह होती है आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति और ग्रहों की महादशा और अंतरदशा ।

जानें चंद्र ग्रह शांति, मंत्र एवं उपाय
कमजोर चंद्रमा से होती हैं ये बीमारियाँ उत्पन्न
चंद्र ग्रह कि अशुभता के कारण ह्रदय एवं फेफड़े सम्बन्धी रोग, बाएं नेत्र में विकार, अनिद्रा, अस्थमा, डायरिया, रक्ताल्पता, रक्तविकार, जल की अधिकता या कमी से संबंधित रोग, उल्टी किडनी संबंधित रोग, मधुमेह, ड्रॉप्सी, अपेन्डिक्स, कफ रोग, मूत्रविकार, मुख सम्बन्धी रोग, नासिका संबंधी रोग, पीलिया, मानसिक रोग इत्यादि जैसे रोग होते हैं। किसी भी रोग से मुक्ति रोगकारक ग्रह की दशा-अर्न्तदशा की समाप्ति के बाद ही प्राप्त होती है। इसके अतिरिक्त यदि कुंडली में लग्नेश की दशा-अर्न्तदशा प्रारम्भ हो जाए, योगकारक ग्रह की दशा अर्न्तदशा-प्रत्यर्न्तदशा प्रारम्भ हो जाए, तो रोग से छुटकारा प्राप्त होने की स्थिति बनती हैं।

चंद्रमा के साथ शनि यदि रोग का कारक बनता हो, तो इतनी आसानी से मुक्ति नही मिलती है,क्योंकि शनि किसी भी रोग से जातक को लम्बे समय तक पीड़ित रखता है और चंद्र राहु के साथ जब किसी रोग का जनक होता है, तो बहुत समय तक उस रोग की जांच नहीं हो पाती है। डॉक्टर यह समझ ही नहीं पाता है कि जातक को बीमारी क्या है और ऐसे में रोग अपेक्षाकृत अधिक अवधि तक चलता है।क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग है तो जानने के लिए आर ज्योतिषी से सम्पर्क करें ।

इन कारणों से होता है चन्द्र खराब
घर का वायव्य कोण दूषित होने पर चन्द्र खराब हो जाता है।
घर में जल का स्थान-दिशा यदि दूषित है, तो भी चन्द्र मंदा फल देता है।
पूर्वजों का अपमान करने और श्राद्ध कर्म नहीं करने से भी चन्द्र दूषित हो जाता है।
माता का अपमान करने या उससे विवाद करने पर चन्द्र अशुभ प्रभाव देने लगता है।
शरीर में जल यदि दूषित हो गया है, तो भी चन्द्र का अशुभ प्रभाव पड़ने लगता है।
गृह कलह करने और पारिवारिक सदस्य को धोखा देने से भी चन्द्र मंदा फल देता है।
राहु, केतु या शनि के साथ होने से तथा उनकी दृष्टि चन्द्र पर पड़ने से चन्द्र खराब फल देने लगता है।

बलहीन चंद्रमा के प्रभाव
कुंडली में चंद्रमा के बलहीन होने पर अथवा किसी बुरे ग्रह के प्रभाव में आकर दूषित होने पर जातक की मानसिक शांति पर विपरीत प्रभाव पड़ता है तथा उसे मिलने वाली सुख-सुविधाओं में भी कमी आ जाती है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित होकर बलहीन हो जाते हैं तथा इसके अतिरिक्त कुंडली में अपनी स्थिति विशेष और अशुभ ग्रहों के प्रभाव के कारण भी चंद्रमा बलहीन हो जाते हैं। किसी कुंडली में अशुभ राहु तथा केतु का प्रबल प्रभाव चंद्रमा को बुरी तरह से दूषित कर सकता है तथा कुंडली धारक को मानसिक रोगों से पीड़ित भी कर सकता है।

चंद्रमा पर अशुभ ग्रहों का प्रभाव जातक को अनिद्रा तथा बेचैनी जैसी समस्याओं से भी पीड़ित कर सकता है, जिसके कारण जातक को नींद आने में बहुत कठिनाई होती है। इसके अतिरिक्त चंद्रमा की बलहीनता अथवा चंद्रमा पर अशुभ ग्रहों के प्रभाव के कारण विभिन्न प्रकार के जातकों को उनकी जन्म कुंडली में चंद्रमा के अधिकार में आने वाले क्षेत्रों से संबंधित समस्याएं आ सकती हैं।

चन्द्र ग्रह को मज़बूत करने के उपाय
जन्मकुडंली में चन्द्र अशुभ हो तो मन-मस्तिष्क पर असर पड़ता है, लेकिन आप इस परिस्थिति से खुद को बचाने के लिए नीचे बताये उपाय कर सकते हैं।

चन्द्र ग्रह की अशुभता दूर करने के लिए जातक को वर्ष में एक बार किसी पवित्र नदी या सरोवर में स्नान अवश्य करना चाहिए।
चन्द्र ग्रह की अशुभता दूर करने के लिए जातक को रात्रि में ऐसे स्थान पर सोना चाहिए, जहाँ पर चंद्रमा की रोशनी आती हो।
चन्द्र ग्रह के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए जातक को चमेली तथा रातरानी का परफ्यूम या इत्र का उपयोग करना चाहिए।
चन्द्र ग्रह की अशुभता दूर करने के लिए जातक को दुर्गासप्तशती का पाठ करना चाहिए।
चन्द्र ग्रह के कष्टों को दूर करने के लिए जातक को पारद शिवलिंग की स्थापना करके उनकी नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए।
हरे रंग से दूर रहें और बच्चों की सलामती के लिए नदी में सिक्का डालें। पानी या दूध पीने के लिए हमेशा चाँदी के बर्तन का प्रयोग करें।

Leave A Comment