ग्रह हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। हमारी खुशी और दुख दोनों के लिए यह जिम्मेदार होते हैं।मनुष्य जब जन्म लेता है तभी से ग्रहों की स्थिति उसके जीवन पर प्रभाव डालना शुरु कर देती है। पण्डित गण जन्म कुंडली में इन्हीं ग्रहों की स्थिति देखकर मनुष्य का स्वभाव, कद-काठी और उसके भविष्य के बारे में पता लगाते हैं। जानते हैं कि यह नौ ग्रह हमें कैसे प्रभावि त करते है ।

1.सूर्य

सूर्य कुंडली के सबसे अहम ग्रहों में से एक है। ये मनुष्य का मान-सम्मान तय करता है। सूर्य अगर शुभ है तो प्रसिद्धि मिलती है, लेकिन अगर सूर्य अशुभ हो तो अपमान का सामना भी करना पड़ता है।
2. चंद्र

चंद्र हमारे मन से जुड़ा ग्रह है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्र शुभ हो तो वह शांत प्रवृत्ति वाला होता है। उसका चित्त कभी विचलित नहीं होता वो कठिन परिस्थितियों में भी अच्छा व्यवहार करता है।
3. मंगल

यदि किसी की कुंडली में मंगल शुभ स्थान पर बैठा हो तो वो बेहद पराक्रमी होता है। उसमें धैर्य रखने की क्षमता होती है। यदि मंगल शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति कुशल प्रबंधक बनता है। यदि मंगल कमजोर हो तो जातक बेहद डरपोक और कमजोर हो जाता है।
4. बुध

बुध ग्रह बोली और बुद्धि का प्रतीक होता है। यदि बुध ग्रह शुभ हो तो ये अत्यधिक बुद्धिमान बनाता है। अगर बुध ग्रह खराब हो तो मस्तिष्क से जुड़े काम करने में परेशानी आती है।
5. गुरु

गुरु ग्रह भाग्य का कारक है। यह हमारी धार्मिक भावनाओं को नियंत्रित करता है। यदि किसी की कुंडली में गुरु अशुभ हो तो छोटे से छोटे काम में भी अड़चन आती है। मेहनत का फल भी नहीं मिलता।
6. शुक्र

शुक्र ग्रह सुंदरता का कारक है। इसके शुभ होने से जातक सुंदरता की ओर आकर्षित होता है साथ ही उसे हर तरह का सुख मिलता है। शुक्र की अशुभ स्थिति जीवन में अंधकार ले आती है।
7. शनि

यदि किसी की कुंडली में शनि शुभ होता है तो वह ताकतवर, सांवले रंग का और सभी सुखों को प्राप्त करने वाला होता है। शनि देवता की कृपा ऐसे लोगों पर हमेशा बनी रहती है, लेकिन शनि की अशुभ दृष्टि जीवन में कठिनाईयां और परेशानियां लाती हैं।
8. राहु

राहु के अच्छे बुरे प्रभाव के बारे में हर किसी ने सुना है। कुंडली में शुभ राहु कठोर, प्रबल और तेज बुद्धि वाला बनाता है। यदि राहु बुरा फल देने लगे तो समझिए आपके जीवन में कठिन परिस्थितियां आने वाली हैं।
9. केतु

केतु व्यक्ति को दयालु बनाता है। ऐसे लोग गरीबों का भला करते हैं। अगर केतु अशुभ है तो व्यक्ति के शत्रु जन्म लेते हैं। यदि आप ऊंचे पद पर हैं तो आपका पतन शुरू हो जाएगा।

-: अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :-
Ratnakar Jyotish Sansthan
Flat No 102, Vigyan Khand,
Gomati Nagar, Near Rajat Petrol Pump
Lucknow 226010 Uttar Pardesh.
+91 70525 89999
info@rjyotishi.com
Download Android App
सम्पर्क सूत्र

Leave A Comment