आज का राशिफल 02 मई 2025

मेष – आज का दिन आपके लिए विशेष रहेगा। व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन सफलता दिलाएगा। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी।

वृषभ – आज दिन शांतिपूर्ण रहेगा। किसी अजनबी से मुलाकात जीवन में नई सीख दे सकती है। ऑफिस के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। ​

मिथुन – आज परिवार से खुशखबरी मिल सकती है। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा। अध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ​

कर्क – आज परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं।

सिंह – आज नई जानकारी प्राप्त होगी जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। आलस्य छोड़कर कार्यों में मन लगाएं। व्यवसायिक योजनाओं पर अमल करने के लिए दिन उपयुक्त है। ​

कन्या – आज सोचे हुए कार्य समय से पूरे होंगे। मानसिक परेशानियाँ दूर होंगी। छात्रों के लिए पढ़ाई में उत्साह बढ़ेगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। ​

तुला – आज जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाएंगे। आज सकारात्मक सोच बनाए रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। नए आय स्रोत मिल सकते हैं। ​

वृश्चिक – आज धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे। किसी विशेष कार्य में सलाह लाभदायक रहेगा। आज पारिवारिक समस्याएँ सुलझ सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। ​

धनु – शांति और संयम से कार्यों को निपटाएं। पुरानी देनदारियाँ चुकता करें। उच्च अधिकारियों से मुलाकात के योग हैं। लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता हैं।

मकर – आज का दिन कुछ बदलाव लेकर आएगा। बड़ों से सलाह लाभदायक रहेगी। जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। ​

कुंभ – आज नई जानकारी प्राप्त हो सकती है। व्यवहार में लचीलापन लाएं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ​

मीन – आज ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन समय पर कार्य पूर्ण होंगे। ट्रांसफर या प्रमोशन की बात हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

-: अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :-
Ratnakar Jyotish Sansthan
Flat No 102, Vigyan Khand,
Gomati Nagar, Near Rajat Petrol Pump
Lucknow 226010 Uttar Pardesh.
+91 70525 89999
info@rjyotishi.com
Download Android App
सम्पर्क सूत्र

Leave A Comment