आज का राशिफल 16 मई 2024

मेष – आज सबको जोड़ने की कोशिश रखेंगे। आज त्याग व सहयोग की भावना बढ़ेगी। सभी का सम्मान रखेंगे। प्रबंधन में सहज रहेंगे।

वृष – सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी। विस्तार की संभावनाए बढ़ेंगी। नए स्त्रोत निर्मित होंगे। करियर कारोबार में फोकस रखेंगे।

मिथुन – व्यापार में सफलता मिलेगी। शासन प्रशासन के प्रयास बल पाएंगे। आज सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। समकक्षों का भरोसा जीतेंगे। बडी सोच बनाएंगे।

कर्क – आज भाग्य की कृपा और मेहनत लगन से उपलब्धियां बढ़ेंगी। करियर में अवसर बढ़ेंगे। आज कारोबार में तेजी आएगी।

सिंह – व्यवस्था अनुपालन बना रहेगा। स्वास्थ्य के मामलों में सजग रहेंगे। जल्दबाजी नहीं दिखाएंगे। शोध गतिविधियों में रुचि बढ़ाएंगे।

कन्या – आज घर परिवार में सुख सौख्य और विनम्रता बनी रहेगी। भावुकता में नहीं आएंगे। साझेदारी और सामंजस्य बढ़ाएंगे।

तुला – आज मेहनत के साथ स्मार्टनेस का योग बनाए रखें। सतर्कता और सजगता से सहज प्रदर्शन बनाए रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे।

वृश्चिक – लक्ष्यों को समय पर पूरा करने की सोच बनाए रखेंगे। प्रतिस्पर्धा में रुचि लेंगे। कार्यगति बढ़ाकर रखेंगे। बौद्धिक प्रयास बेहतर होंगे।

धनु – आज सहजता और उत्साह से कार्य करेंगे। पारिवारिक विषयों पर फोकस रखेंगे। घर में हर्ष आनंद बढ़ेगा। परंपराएं निभाएंगे।

मकर – आज साहस से सारे कार्य बनाएंगे। संपर्क और पहल बढ़ाएंगे। बंधु बांधवों का सहयोग बढे़गा। संबंधों में शुभता का संचार रहेगा।

कुम्भ – आज घर में परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी। जीवन स्तर सुधार पर पाएगा। भय व संकोच में कमी आएगी।

मीन – नई कोशिशें गति लेंगी। सृजनात्मकता बढ़ाने में रुचि लेंगे। कार्य व्यापार में सुधार आएगा। संपर्क संवाद संवार पाएंगे। अनुबंधों के योग बनेंगे।

-: अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :-
Ratnakar Jyotish Sansthan
Flat No 102, Vigyan Khand,
Gomati Nagar, Near Rajat Petrol Pump
Lucknow 226010 Uttar Pardesh.
+91 70525 89999
info@rjyotishi.com
Download Android App
सम्पर्क सूत्र

Leave A Comment